प्रदेश भर में मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं, तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है, तो कहीं गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, बीती शाम से तापमान में हल्की गिरावट आई है।
17 मई तक प्रदेश में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। रविवार 18 मई से मौसम साफ रहेगा। लेकिन, 19 मई के बाद से फिर प्रदेश भर में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बारिश के दौरान नदी-नालों और गदेरों से दूर रहने की सलाह दी है।

More Stories
अखिलेश यादव के ‘घुसपैठिया’ बयान पर भड़के सीएम धामी, बोले- उत्तराखंड के स्वाभिमान का अपमान बर्दाश्त नहीं
चकराता के वायरल ऑडियो मामले में FIR, विधायक प्रीतम सिंह के भाई समेत दो पर धमकी देने का आरोप
किच्छा में STF की बड़ी कार्रवाई, 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार