कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में पर्दे से ढकी जाएंगी ये 14 दुकानें, क्या है ये माजरा?
हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों की आस्था का सम्मान करते हुए आबकारी विभाग ने यात्रा मार्ग पर स्थित 14 शराब की दुकानों को पर्दे से ढकने का आदेश दिया है। यह मेला 11 जुलाई से 23 जुलाई तक चलेगा जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इस बार श्रावण मास कांवड़ मेला 11 जुलाई से 23 जुलाई तक चलेगा। कांवड़ मेले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा से सबसे ज्यादा यात्री हरिद्वार पहुंचते हैं। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली के अलावा दिल्ली और हरियाणा के गुरुग्राम, पानीपत जैसे जिलों के कांवड़ यात्री बहादराबाद, मंगलौर होते हुए हरिद्वार-दिल्ली हाइवे से गुजरते हैं।
जबकि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर व हरियाणा और पंजाब के कांवड़ यात्री बहादराबाद से धनौरी, इमलेखड़ा, भगवानपुर होकर निकलते हैं।

More Stories
धामी विज़न को ज़मीन पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम, किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास सरकार की शीर्ष प्राथमिकता
उत्तराखंड के सबसे बड़े जमीन घोटाले में ईडी का शिकंजा, 3 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
दून पुलिस की कमान बदली: अजय सिंह का तबादला, प्रमेन्द्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान