जगह तीर्थनगरी ऋषिकेश। शराब की बिक्री के लिहाज से ड्राई एरिया। फिर शराब तस्करी की हिमाकत और वह भी महिलाओं की सरपरस्ती में। जी हां, आबकारी विभाग ने ऋषिकेश में शराब तस्करी के आरोप में जाटव बस्ती की 03 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से देशी शराब की 07 पेटी बरामद की। इसी ऋषिकेश क्षेत्र में जनभावनाओं को देखते हुए सरकार ड्राई जोन का दायरा बढ़ाने के साथ ही 10 अधिकृत बारों तक को बंद करा चुकी है।
ऋषिकेश में शराब तस्करी की सूचना पर आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में छापा मारा गया। राखी, कृष्णा देवी और सिम्मी वन विभाग के बैरियर के पास से थैलों में भरकर शराब ऋषिकेश ले जा रही थीं। पूछताछ में पता चला कि जाटव बस्ती ऋषिकेश निवासी महिलाएं मांग के अनुरूप घरों में शराब की बिक्री करती हैं। शराब तस्करी के आरोप में तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी में प्रधान आबकारी सिपाही अर्जुन सिंह, अंकित कुमार, हेमंत बिष्ट, आशीष चौहान आदि शामिल रहे।

More Stories
कारगिल विजय दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, परमवीर चक्र विजेताओं की सहायता राशि अब ₹2 करोड़
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री धामी की श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस
पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के साथ सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण