मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कल अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए बस हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाली शिवानी की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है, ताकि वह जीवन में आगे बढ़कर स्वयं और माता-पिता के सपनों को साकार कर सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दु:खद घटना में जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। एक मुख्यसेवक और परिवार के सदस्य के रूप में, मैं इस पीड़ा को समझता हूं।
उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि ऐसे कठिन समय में एकजुट होकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और उनके जीवन को पुनः स्थिरता देने में अपना योगदान दें।

More Stories
SIR के चलते कांग्रेस ने टाली परिवर्तन संकल्प यात्रा, 10 अगस्त के बाद नई तारीखों का होगा ऐलान
निर्माणाधीन मकान में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पहचान छिपाने के मामले में युवक गिरफ्तार